Monday, 18 April 2016

कलम के सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे....


गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे”. कलम के सिपाहियों की ये जिम्मेवारी दी गई है की वतन और देश के मसीहा पर पैनी नजर रखें. सत्ता के सताए लोग जब चारो तरफ से निराश हो जाते हैं तब मिडिया और मिडिया के लोग किसी देव दूत की भांति उस आम आदमी की आवाज़ उठाते हैं. एक बेसहारा के उपर हो रहे अन्याय में शामिल लोगों की जम कर आलोचना करते हैं. मिडिया का काम अत्याचार करना नहीं है. मिडिया का काम शोषण करना भी नहीं है. मिडिया का काम तो अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाना है.. लेकिन कभी-कभी मिडिया में गलत लोगों के प्रवेश से पूरा मिडिया वर्ग ही संदेह के घेरे में आ जाता है. जनता मिडिया को संदेह भरी नज़रों से देखने लगती है|मीडिया को किसी लालच में न आकर उसे अपना काम  जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए । मीडिया की जिम्मेदारी वाच डॉग की है उसे विधायिका , कार्यपालिका  और न्यायपालिका की निगरानी करनी चाहिए और जहां कुछ गलत हो रहा है उसे उजागर करना चाहिए । मीडिया को
 जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों  का निर्वहन करना चाहिए । 

No comments:

Post a Comment