जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ देवराज को भले ही 8 माह पूर्व निलंबित कर दिया गया हो और हाल ही में 26 मई को उनका निधन हो गया लेकिन वह अभी भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जन सूचना अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। जी हां यह सुनने में अटपटा भले लगे लेकिन सच है और यह बात विश्वविद्यालय की वेबसाइट बता रही है। आज सूचना एवं तकनीकी के जमाने में जब दुनिया भर में लोग इंटरनेट के भरोसे सूचनाएं प्राप्त कर रहे हैं उस समय पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सूचनाएं अपडेट हुए काफी समय बीत गए हैं। यह घोर लापरवाही विश्वविद्यालय प्रशासन की है।
आपको बता दें कि सितंबर 2017 में तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. देवराज को निलंबित कर दिया गया था और 26 मई 2018 को उनका निधन हो गया है। बावजूद इसके विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जन सूचना अधिकारी के रूप में डॉ. देवराज का नाम दर्ज है। यही नहीं जनसूचना अधिकारी के पदनाम के आगे रजिस्ट्रार भी लिखा है। वेबसाइट पर नए रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल का नाम तो अपडेट कर दिया गया है लेकिन जन सूचना अधिकारी स्व. डॉ. देवराज ही हैं ।
देश दुनिया के किसी भी कोने में रहकर किसी भी विश्वविद्यालय के बारे में लोग वेबसाइट के माध्यम से अपनी जरूरत की जानकारी हासिल करते हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है। विश्वविद्यालय की लापरवाही आप विश्वविद्यालय की वेबसाइट के इस लिंक http://www.vbspu.ac.in/public-information-officers/ पर जाकर खुद देख सकते हैं।
आपको बता दें कि सितंबर 2017 में तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. देवराज को निलंबित कर दिया गया था और 26 मई 2018 को उनका निधन हो गया है। बावजूद इसके विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जन सूचना अधिकारी के रूप में डॉ. देवराज का नाम दर्ज है। यही नहीं जनसूचना अधिकारी के पदनाम के आगे रजिस्ट्रार भी लिखा है। वेबसाइट पर नए रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल का नाम तो अपडेट कर दिया गया है लेकिन जन सूचना अधिकारी स्व. डॉ. देवराज ही हैं ।
देश दुनिया के किसी भी कोने में रहकर किसी भी विश्वविद्यालय के बारे में लोग वेबसाइट के माध्यम से अपनी जरूरत की जानकारी हासिल करते हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है। विश्वविद्यालय की लापरवाही आप विश्वविद्यालय की वेबसाइट के इस लिंक http://www.vbspu.ac.in/public-

No comments:
Post a Comment