'ठुमरी की रानी' और शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी नहीं रहीं। उनका जन्म 8 मई 1929 को वाराणसी में हुआ था। 1972 में पद्मश्री,1989 में पद्मभूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। गिरिजा देवी की गायकी में बनारस और सेनिया घराने की अदायगी का विशिष्ट माधुर्य, अपनी पारंपरिक विशेषताओं के साथ विद्यमान था। ध्रुपद, खयाल, टप्पा, तराना, सदरा और पारंपरिक लोक संगीत में होरी, चैती, कजरी, झूला, दादरा और भजन के अनूठे प्रदर्शनों के साथ ही उन्होंने ठुमरी के साहित्य का गहन अध्ययन और अनुसंधान भी किया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। पीएम मोदी सहित कई जानी मानी हस्तियों ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment