मेरे पास सुषमा हैं .....
दूसरे देशों में फंसे भारतीयों के लिए मेादी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ‘तारणहार‘ की भूमिका निभा रही हैं। पहले यमन, लीबिया, दक्षिणी सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के त्वरित
प्रयास कीे देश-विदेश में खूब सराहना हूई। पाकिस्तान से गीता की स्वदेश वापसी हो या अब सऊदी अरब में फंसे दस हजार भारतीयों के खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर स्वदेश वापसी के इंतजामों को लेकर वह चर्चा में रही हैं। सुषमा भारतीयों की छोटी से छोटी समस्याओं को हल करने में भी संकोच नही करतीं। उनके ट्वीट एवं टिप्पणीयां काफी जिम्मेदारीपूर्ण होती हैं। कई मामले ऐसे भी आए जब उन्होनें पीड़ितों तक कुछ ही घंटों मंे मदद पहुंचाई। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहना, टैग की गयी हर चीज पर नजर रखना और हाजिरजवाबी सुषमा को दूसरे नेताओं से अलग करती है। विदेश मंत्री ने अभी तीन दिन पहले एक व्यक्ति की कार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर उसकी मदद की, उन्होने पत्नी का पासपोर्ट न बन पाने के कारण अकेले हनीमून पर गये नवविवाहित की मदद करने में भी जरा देर नही लगायी। मैं समझता हूं कि यह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है।इसलिए प्रत्येक भारतीय यह गर्व से कह सकता है कि मेरे पास सुषमा हैं चाहे कोई सात समुन्दर पार हो या पास पडोस उसकी मदद के लिए भारतीय विदेश मंत्री हमेशा तैयार रहती हैं ।
No comments:
Post a Comment