छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में 26 जवान शहीद हो गए यहां बुरकापाल और चिंतागुफा के बीच नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया। ये इलाका दोरनापाल से 38 किमी दूर है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क बनाने का काम चल रहा था,जिसे रोकने के लिए नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन पर हमला बोल दिया। यह हमला कायराना,घृणित और निंदनीय है। शहीद जवानों को श्रद्धांजली ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। फौरन ही हमले में शामिल नक्सलियों को उनकी ही भाषा मे सबक सिखाया जाए ताकि भविष्य में धरती इस तरह से लाल न हो और सरकार नक्सल समस्या का स्थायी समाधान निकाले इसके लिए दीर्घकालीन रणनीति की जरूरत है।
No comments:
Post a Comment