Friday, 14 July 2017

डरना जरूरी होता है...

पूर्वांचल के बाहुबली विधायक जिसके नाम से कभी विरोधी कांपते थे आज उसे भी डर लगने लगा है। जी हां स्वयं को गरीबों का मसीहा कहने वाले मऊ से लगातार 5 वीं बार विधायक मुख्तार अंसारी को अपनी हत्या का डर सता रहा है। वैसे उनका यह डर वाजिब है क्योंकि उनपर पहले भी कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। पूर्वांचल में मुख़्तार  अंसारी की तूती बोलती है। किसी सीट से लगातार 5 बार विधायक चुना जाने भी अपने आप में  बहुत कुछ कहता है। विधानसभा में विस्फोटक मिलने पर मुख्तार ने शक जताया क‌ि ये साज‌िश उन्हें मारने के ल‌िए रची गई थी। उन्होंने कहा, मुझे तो ये शक है कि मेरी हत्या करने के ल‌िए ये षडयंत्र रचा गया था और इसी‌ल‌िए ये बम बारूद रखा गया था।

No comments:

Post a Comment