क्या भारत का संघीय ढांचा खतरे में है?केंद्र सरकार की शक्तियों पर राज्य सरकारें भारी पड़ रहीं है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि कर्नाटक से एक खबर आई है जिसमे कहा गया है कि कर्नाटक सरकार का कश्मीर की तरह अलग झंडा होगा।भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार हमेशा एक देश एक झंडा की बात करती है तो अब कर्नाटक में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य के लिए एक अलग 'झंडा' तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित की है। इसे कानूनी रूप से मान्यता देने के लिए एक रिपोर्ट भी जमा की गई है। अगर इसे मंजूरी मिलती है तो कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर के बाद आधिकारिक तौर पर खुद का 'झंडा' रखने वाला देश का दूसरा राज्य होगा जो संविधान की धारा 370 के तहत विशेष दर्जा हासिल करेगा । अगर ऐसा होता है तो यह देश की एकता के लिए बड़ा खतरा होगा और एक नई परम्परा आरम्भ हो जाएगी।
No comments:
Post a Comment