प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण कला में माहिर हैं उनके भाषणों में मीडिया को ज्यादा हेडिंग की तलाश नही करनी पड़ती चाहे चुनावी भाषण हो या विदेश जाकर जनसभाओं को संबोधित करने की बात, मोदी जहां भी बोलते हमेशा कुछ दिलचस्प और नया सुनने को मिलता है। इसी तरह रविवार को भी पीएम मोदी ने एक रैली से एक नए अंदाज में भ्रष्टाचारियों को चेतावनी दी। पीएम मोदी सख्त अंदाज में कहा न चैन से बैठूंगा और न चैन से बैठने दूँगा। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार के दौरान मोदी ने देश से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करते हुए जनता से वादा किया था कि,न मैं खाऊंगा और न खाने दूंगा। प्रधानमंत्री ने उड़ी आतंकी हमले के बाद सिंधु जलसंधि की समीक्षा करते हुए भी कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नही बह सकते। इन सबसे मीडिया का काम भी मोदी जाने अनजाने में आसान कर देते हैं क्योंकि खबर को हेडिंग देना काफी माथापच्ची वाला काम होता है। प्रसिद्ध पत्रकार और संपादक सी वाई चिंतामणि ने कहा था Heading is Headaches. यानि शीर्षक देना सरदर्द है। एस लिहाज से मोदी मीडिया का काम आसान कर देते हैं और अधिकतर मीडिया में उनके कहे गए शब्दों को अक्षरसः शीर्षक बना दिया जाता है। मोदी जी के बोलने का अंदाज और लोगों से संवाद करने की कला निराली है। यूपी विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव के जैसा कमल खिलाने में मोदी कितने कामयाब होते हैं यह वक़्त ही बताएगा लेकिन भाजपा ने मोदी को आगे क्र पूरा जोर लगा दिया है।
No comments:
Post a Comment