Sunday, 12 February 2017

गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक,आम आदमी का क्या होगा ?

गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने की संभावना जताई जा रही है। यह कोई पहली घटना नही है इससे पहले इसरो सहित देश के के कई अन्य प्रतिष्ठित एवं संवेदनशील संस्थानों की वेबसाइट हैक हो चुकी हैं। बड़ा सवाल यह है कि जब गृह मंत्रालय और इसरो की वेबसाइट हैक हो सकती है तो आम आदमी का क्या होगा ? देश में साइबर धोखाधड़ी लगातार बढ़ रही है आम आदमी तमाम सुरक्षा उपायों के वावजूद चिंतित है कही लोगों के पैसे उनके एटीएम से गायब हो जाते हैं तो कहीँ लोगों की व्यक्तिगत जानकारियां चोरी हो जाती हैं। इंटरनेट ने निःसंदेह हमे काफी सहूलियतें प्रदान की है लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर देश तथा लोगों को नुकसान पंहुचा रहे हैं कई बार वेबसाइट हैक करके आपत्तिजनक शब्द लिख दिए जाते हैं तो के बार पाकिस्तानी झंडे लगा दिए जाते हैं अभी कुछ दिनों पहले राहुल गांधी का ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया था। आज के दौर में न चाहते हुए भी बहुत सारे काम इन्टरनेट के बिना अधूरे हैं हमे इसका सहारा लेना ही पड़ता है। पासवर्ड मजबूत रखने,नियमित समय पर बदलते रहने,असुरक्षित तथा फर्जी वेबसाइट्स  पर न जाने के अतिरिक्त विभिन्न सुरक्षा उपायों का प्रयोग कर आप हैकिंग के खतरे को कम कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment