Tuesday, 2 May 2017

प्रो. राजाराम यादव ने 17 वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया...


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने मंगलवार को 17वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में बतौर प्रोफ़ेसर कार्यरत थे। प्रो यादव अल्ट्रासोनिक के जाने माने विशेषज्ञ हैं। उन्हें नैनोसाइंस एंड टेक्नोलॉजी आप्टिकल और थर्मल प्रापर्टीज में भी विशेषज्ञता हासिल है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने परिसर के शिक्षकों के साथ कुलपति सभागार में बैठक की। बैठक में कुलपति ने शिक्षकों से विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कुलपति का पदभार ग्रहण करते प्रो. राजाराम यादव 
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आने वाले समय में विश्वविद्यालय परिसर में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी जिससे शोध को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्र मेरे लिए भगवान है और उनकी हर समस्याओं को व्यक्तिगत स्तर पर दूर करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने गुणवत्तायुक्त शोध पत्र विशेष पर बल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों की एक समिति बनाकर शोध व शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा।


No comments:

Post a Comment