Monday, 1 May 2017

...तो क्या अब युद्ध ही आखिरी विकल्प

क्या एक और सर्जिकल स्ट्राइक होगी या अब युद्ध ही आखिरी विकल्प बचा है? यह सब सवाल मैं इसलिए उठा रहा हूँ कि सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा एक बार फिर से भारतीय शहीदों के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। पाकिस्तान ने सोमवार को न सिर्फ सीजफायर का उल्लंघन किया बल्कि फायरिंग में शहीद दो भारतीय जवानों के अंग भी काट डाले। आखिर कब तक सहेगा भारत ? आपको बता दें कि पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने रविवार को ही नियंत्रण रेखा का दौरा किया था। यहां उन्होंने कहा कि उनका देश कश्मीरियों के ‘आत्म-निर्णय’ के अधिकार के लिए किये जा रहे ‘राजनीतिक संघर्ष’ को समर्थन देता रहेगा। बाजवा के दौरे के अगले ही दिन सीमा पर पाकिस्तानी सेना के सीजफायर तोड़ा है।

No comments:

Post a Comment