16 मई 2014: जब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने रच दिया था इतिहास...शुरुआती रुझान में बीजेपी तेजी से बढ़त बनाए जा रही थी और इसका असर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में बढ़त के साथ दिखने लगा। सेंसेक्स करीब एक हजार अंक का उछाल मार चुका था। इधर वोटों की गिनती में बीजेपी का आंकड़ा तेजी से बदल रहा था।पल-पल में आंकड़े नरेंद्र मोदी के पक्ष में जा रहे थे। देखते ही देखते ये साफ हो गया कि भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। दोपहर के 12 बजकर 20 मिनट हो रहे थे। तभी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने ट्विट किया – India has won! भारत की विजय। अच्छे दिन आने वाले हैं। कुछ ही पलों में नरेंद्र मोदी का ये ट्वीट भारत में सबसे अधिक रिट्वीट होने वाला ट्वीट बन गया।
अब मोदी सरकार को तीन साल होने को हैं प्रचंड बहुमत की सरकार में युवा वर्ग का बड़ा हाथ था। हर युवा नरेद्र मोदी से ये अपेक्षा कर रहा था कि सत्ता परिवर्तन के साथ हमारे लिये रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एक साल बीता तो युवाओं के मन में यह विचार आया कि नई सरकार को कुछ समय और देना चाहिये परंतु आज 3 साल बीतने पर भी रोजगार के नाम पर सरकार टालमटोल रवैया अपना रही है कोई फर्क नहीं दिख रहा। मोदी सरकार केवल प्रचार और प्रोपेगेंडा फैला रही है। सरकार किसी भी क्षेत्र को लेकर कितना भी अपनी डफली पिट ले लेकिन हकीकत आज यहीं है कि सरकार में केवल अपनी ब्रांडिंग और प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने का काम किया है। अब धीरे-धीरे लोगों का भरोसा टूट रहा है। कश्मीर समस्या,नक्सल समस्या, पाकिस्तान को कड़ा सबक, चीन से आंख में आंख डालकर बात करना, एक के बदले दस सिर, बेरोजगारी आदि वादों का क्या हुआ? खैर जैसे जैसे समय बीत रहा है लोग पिछली कांग्रेस सरकार से मोदी सरकार की तुलना कर स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
Monday, 15 May 2017
मोदी सरकार के तीन साल,अच्छे दिन का बुरा हाल!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment